देश में कोरोना से राहत, मरने वालों की रफ्तार घटी ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी

605

देशभर में कोरोना की रफ्तार हुई कम

भारत में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हर रोज नए मामले सामने देखने को मिल रहे हैं। सरकार की चिंताएं बढ़ रही है, लॉक डाउन बढ़ा दिया गया है। लेकिन इसके साथ एक राहत देने वाली खबर यह भी सामने आई है कि इस वक्त देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही मरने वालों की संख्या लगातार घट रही है। कोरोना से मौत के आंकड़े भारत में धीरे-धीरे घटते जा रहे हैं। बल्कि लोग इससे रिकवर कर जल्दी ठीक हो रहे हैं।

यह आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रोजाना जारी किए गए आंकड़ों से लिया गया है। इसके अनुसार पिछले 24 घंटे में 260 लोग कोरोनावायरस से रिकवर करके ठीक हो गए हैं उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है, कि एक ही दिन में इतने अधिक संख्या में मरीज ठीक हुए हैं।

लेकिन कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की रफ्तार नहीं घट रही है। 5 से 6 दिन में केस दुगने हो चुके हैं। भारत में इस कोरोनावायरस महामारी में 400 से अधिक लोगों की जान ले ली है। पर अब मौत के का आंकड़ा धीरे-धीरे घटता जा रहा है। भारत, यूरोपीय देशों से कोरोना के मामले में ज्यादा सुरक्षित दिखाई पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह तक स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में इस समय कुल केस की संख्या 13387 है। जबकि 437 लोगों की कोरोनावायरस से मौत हो चुकी है। अब तक इस बीमारी से 1749 लोग ठीक हो चुके हैं।

Read More: Coronavirus useful Tips: कुछ ऐसी एक्स्ट्राऑर्डिनरी टिप्स जिनकी मदद से आप अपने खाने पीने की चीज़ें जैसे फल और सब्जी में से वायरस का खतरा कम कर सकते हैं|