इस तरह आपको भी मास्क पहनना पड़ सकता है भारी, जानिए कैसे ?

860
Face mask updates

एक तरफ जहां कोरोना वायरस ने तबाही मचा दी है वही दूसरी तरह अभी तक इसका कोई इलाज नहीं मिला है। दुनियाभर के डॉक्टर और वैज्ञानिक इसका इलाज ढूंढ़ने में लगे हुए है। और कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए कई इलाको में मास्क पहनना जरुरी माना गया है। बाहर ही नहीं बल्कि घर के अंदर भी मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन लोग मास्क भी अच्छी तरह से नहीं पहनते है।

वो अक्सर गलत तरीके से ही मास्क अपने चेहरे पर लगाते है। जो हर किसी को मुश्किल में डाल सकता है। गलत तरीके से मास्क पहनने वाले को तो संक्रमण होगा ही साथ में उसके आस-पास वाले लोग भी मुश्किल में पड़ सकते है। आइए आपको बताते है कि किस तरह मास्क नहीं पहनना चाहिए।

कई लोगों को मास्क पहनकर सांस नहीं आती है। तो वो अक्सर नाक को खुला छोड़ देते है। इससे मास्क पहनना का कोई फायदा नहीं होता है।

अब चेहरे का मतलब है कि पूरा फेस। फेस में ठुड्डी यानी चीन भी आती है। उसे भी कवर करना चाहिए।

ढीला मास्क तो बिलकुल भी नहीं पहनना चाहिए। आप ही बताइए अगर ऐसे ही मास्क पहनना है तो मास्क पहनने का फायदा ही क्या हुआ।

पूरा नाक कवर करना बहुत जरुरी है। कई लोग नाक का टिप ही कवर करते है जो आपको मुश्किल में डाल सकता है।

# कई लोग मास्क को गले में लटका लेते है। जो किसी भी डॉक्टर को समझ नहीं आता है। ऐसा करने से आपको संक्रमण होने के चांसेस बढ़ जाते है।

# मास्क चेहरा कवर करे के लिए है। आप पूरा फेस कवर करें। हो सके तो चश्मा भी वियर करें। और अपना सिर भी ढंके। यह कुछ सावधानियां है सही तरीके से अपने आपको कवर करने के लिए।