Make in India Apps: TikTok, Helo और CamScanner के ये हैं स्वदेशी अल्टर्नेटिव्स

752
Make in India Apps

पिछले महीने केन्द्र सरकार ने डाटा प्राइवेसी के उल्लंघन की वजह से 59 चीनी सोशल मीडिया और लाइफस्टाइल ऐप्स को बैन कर दिया। इसके बाद से कई भारतीय कंपनियों ने अपने ऐप्स को पेश किए हैं। इन ऐप्स के यूजर्स पिछले कुछ दिनों में लगातार बढ़े हैं। बैन हुए चीनी ऐप्स में से शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप TikTok, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Helo और यूटिलिटी ऐप CamScanner के भारत में लाखों यूजर्स थे। ऐसे में इन ऐप्स को रिप्लेस करने वाले भारतीय ऐप्स सामने आए हैं। आज हम आपको इन तीनों लोकप्रिय रह चुके ऐप्स के बेस्ट अल्टर्नेटिव्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इन ऐप्स को भारत में ही डिजाइन किया गया है और इनके सर्वर भी भारत में ही हैं।

Roposo

भारतीय शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप Roposo को TikTok का बेस्ट अल्टर्नेटिव कह सकते हैं। यह ऐप भी TikTok की तरह ही यूजर्स को फन मोमेंट्स को एन्जॉय करने के लिए शॉर्ट वीडियो क्रिएट और शेयर करने का ऑप्शन देता है। इस ऐप में यूजर्स को कई प्री लोडेड सॉन्गस मिलते हैं। साथ ही, यूजर्स कई कैटेगरी में अपने वीडियो को क्रिएट कर सकते हैं। यह ऐप क्रिएशन टूल के साथ आता है, जिसमें यूजर्स को कई तरह के विकल्प मिलते हैं। इस ऐप के फिलहाल 65 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड्स हैं। ऐसे में यह ऐप उन TikTokers के लिए विकल्प हो सकता है, जिन्हें शॉर्ट वीडियो क्रिएट करना अच्छा लगता है।

Elyments

भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Elyments को इसी महीने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने लॉन्च किया है। इस ऐप के लाखों यूजर्स हैं। इस ऐप को चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Helo के विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है। इस ऐप पर आप अपने पोस्ट क्रिएट कर सकते हैं। साथ ही, ये ऐप आपको Facebook की तरह ही अपने पोस्ट को कलरफुल बैकग्राउंड के साथ पोस्ट करने का ऑप्शन देता है। इसमें सोशल मीडिया पोस्टिंग के साथ-साथ चैटिंग का फीचर भी इंटिग्रेट किया गया है। जिसकी मदद से आप अपने फ्रेंड्स से चैटिंग और कॉलिंग भी कर सकते हैं।

Kagaz Scanner

डॉक्यूमेंट्स स्कैनिंग और शेयर करने वाले ऐप Cam Scanner की तरह ही स्वदेशी ऐप Kagaz Scanner में भी आपको अपने डॉक्यूमेंट को PDF फॉर्मेट या इमेज फॉर्म में स्कैन करने की सुविधा मिलती है। इस ऐप के जरिए आप अपने जरूरी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके शेयर कर सकते हैं। इस ऐप के 5 लाख से ज्यादा डाउनलोड्स हैं। इसमें आपको Cam Scanner की तरह ही सभी फीचर्स मिलते हैं।

Read More: Twitter पर बढ़ी PM मोदी की लोकप्रियता, 6 करोड़ हुई फॉलोअर्स की संख्या