शहर अध्यक्ष ने गरीबों के बीच पहुंचकर रोजाना की तरफ बाटी भोजन सामग्री

1238

शहर अध्यक्ष ने गरीबो के बीच पहुंचकर रोजाना की तरह बांटी भोजन सामग्री

रिपोर्ट जितेन्द्र कुमार

हाथरस। लोक डाउन के अठारहबें दिन भी भाजपा की नगर टीम के द्वारा भाजपा शहर अध्य्क्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में तरफरा रोड पर महिला मोर्चा की नेता स्मृति पाठक के आवास के पास जरूरतमंदों, असहाय लोगों को भोजन सामग्री , व मास्क वितरण किये , जिन लोगों को भोजन सामग्री वितरण की गई उन लोगों के चेहरे भोजन सामग्री पाकर खिल गए। वहीं शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि गरीब नागरिकों की सहायता के लिए हर संभव मदद करुंगा।

सामग्री वितरण कार्यक्रम मे नगर महामंत्री अशोक गोला, नगर उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय ,नगर मंत्री मोहित शर्मा ,मनोज पंडित ,महिलामोर्चा की स्मृति पाठक ,अजय वर्मा आदि मुख्यरूप से उपस्तिथ थे।